हाथरस जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज एवं ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूरन सिंह लोधी के हाथरस आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया।
हाथरस शहर कि सदर के चक्की बाजार में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज का 51 किलो की भव्य माला पहनाकर, चांदी का मुकुट धारण कराकर तथा स्मृति चिन्ह के रूप में उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

0 Comments