उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना के प्रभाव और जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए राज्य परिवर्तन आयोग, लखनऊ की टीम ने हाथरस जिले का दौरा किया।सोमवार, 6 जुलाई 2026 को राज्य परिवर्तन आयोग के राज्य विशेषज्ञ श्री अवनेंद्र सिंह राठौर ने ब्लॉक सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र के उन किसानों से मुलाकात की, जो उद्यान विभाग द्वारा संचालित इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर योजना
के तहत मिलने वाली सुविधाओं, सिंचाई व्यवस्था में हुए सुधार तथा सरकारी अनुदान (सब्सिडी) की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।राज्य विशेषज्ञ ने यह भी जांच की कि किसानों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल रहा है या नहीं तथा सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के माध्यम से जल संरक्षण और कृषि उत्पादन में कितना सुधार हुआ है।इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने टीम को योजना के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की संख्या और जिले में हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़ते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने भी योजना के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे खेती के लिए लाभकारी बताया।

0 Comments