हाथरस दून पब्लिक स्कूल,के प्रांगण में “ग्यारहवें वार्षिक छात्र परिषद" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल के द्वारा ऊर्जावान एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के "ग्यारहवें वार्षिक छात्र परिषद" के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य एवं फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर नम्रता अग्रवाल उन्हें बैज और शैसे पहनाकर सम्मानित किया है । समारोह में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव की प्रक्रिया लगभग आठ दिनों तक चली, जिसमें नामांकन, प्रचार-प्रसार, साक्षात्कार, मतदान तथा अन्य निर्धारित चुनावी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके पश्चात विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को विद्यालय के चारों सदनों—गांधी हाउस, मिल्खा हाउस, रमन हाउस एवं टैगोर हाउस की कार्यप्रणाली, नियमों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा मनोनीत विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत दूनाइट्स प्रेसिडेंट-यशिका राणा, दूनाइट्स वाइस प्रेसिडेंट- लवी अग्रवाल, दूनाइट्स सांस्कृतिक मंत्री- हंसिका वार्ष्णेय एवं दूनाइट्स अनुशासन मंत्री- आदित्य शर्मा को उनके पद,बैज एवं शैसे प्रदान कर सम्मानित किया गया।वरिष्ठ छात्र परिषद में सीनियर हेड बॉय- अमन पौनिया तथा सीनियर हेड गर्ल- आस्था पाठक को चुना गया। वाइस हेड बॉय- मान्य पचौरी एवं वाइस हेड गर्ल- सीमा वार्ष्णेय रहीं।सीनियर अनुशासन सचिव बॉय- देव वार्ष्णेय,वाइस अनुशासन सचिव बॉय- अमल गोयल, सीनियर अनुशासन सचिव गर्ल- अभिषी अग्रवाल तथा वाइस अनुशासन सचिव गर्ल- तन्वी पचौरी चुनी गईं।
सीनियर शिक्षा सचिव बॉय- आयुष बंसल, वाइस शिक्षा सचिव बॉय- अंश भारद्वाज, सीनियर शिक्षा सचिव गर्ल- खुशी तथा वाइस शिक्षा सचिव गर्ल- श्रेया अग्रवाल को चुना गया।सीनियर खेल सचिव बॉय- पीयूष रावत, वाइस खेल सचिव बॉय- माधव शर्मा, सीनियर खेल सचिव गर्ल- पूनम चौधरी एवं वाइस खेल सचिव गर्ल- यशिका वर्मा निर्वाचित हुईं।सीनियर सांस्कृतिक सचिव बॉय- विनायक शर्मा, सीनियर सांस्कृतिक सचिव गर्ल- इतिशा अग्रवाल, सीनियर वाइस सांस्कृतिक सचिव बॉय- आलोक अग्रवाल तथा सीनियर वाइस सांस्कृतिक सचिव गर्ल- झलक अग्रवाल चुनी गईं।
वरिष्ठ सदन परिषद में टैगोर हाउस के हाउस कैप्टन-भावुक सिंह गांधी हाउस की हाउस कैप्टन- रोशनी ठाकुर, मिल्खा हाउस के हाउस कैप्टन- स्पर्श वार्ष्णेय तथा रमन हाउस की हाउस कैप्टन- अवनी सिंह रहीं।जूनियर छात्र परिषद में जूनियर हेड बॉय- शिवांश बंसल एवं जूनियर हेड गर्ल- उमंग वशिष्ठ चुनी गई।
अनुशासन विभाग में जूनियर अनुशासन सचिव बॉय- अर्नव उपाध्याय एवं जूनियर अनुशासन सचिव गर्ल-रोली अग्रवाल, शिक्षा विभाग में जूनियर शिक्षा सचिव बाॅय- यश शर्मा एवं जूनियर शिक्षा सचिव गर्ल-राधिका शर्मा, खेल विभाग में जूनियर खेल सचिव बाॅय-हर्षित चाहर एवं जूनियर खेल सचिव गर्ल-खुशी गुप्ता, सांस्कृतिक विभाग में जूनियर सांस्कृतिक सचिव बाॅय-अर्नव बंसल एवं जूनियर सांस्कृतिक सचिव गर्ल-दुर्गाक्षी राणा को चुना गया।
जूनियर विभाग में वाइस शिक्षा सचिव बॉय-किंशुक सिंह, वाइस खेल सचिव बॉय- संभव जैन, वाइस अनुशासन सचिव बॉय-दिव्यांश शर्मा, वाइस खेल सचिव गर्ल- आराध्या अग्रवाल, वाइस अनुशासन सचिव गर्ल- अंशिका वार्ष्णेय रहीं।जूनियर सदन परिषद में गांधी हाउस के हाउस कैप्टन- रितेंद्र प्रताप सिंह, मिल्खा हाउस के हाउस कैप्टन- हर्षित भारद्वाज, रमन हाउस के हाउस कैप्टन- लोकेंद्र उपाध्याय तथा टैगोर हाउस की हाउस कैप्टन- भूमि रहीं।समस्त छात्र परिषद के सदस्यों को विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को छात्र परिषद के नियमों, कानूनों, कर्तव्यों एवं अधिकारों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर है।
उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे विद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अपना सक्रिय सहयोग दें और अपने आचरण एवं कार्यों से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श तथा अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
समारोह के समापन पर पूर्व छात्र परिषद के सदस्य हेड बाॅय कृष्णा शर्मा एवं हेड गर्ल जपनूर कौर ने प्रधानाचार्य के जरिए "वर्तमान छात्र परिषद" के हेड बॉय- अमन पौनिया एवं हेड गर्ल- आस्था पाठक को "दून ध्वज" प्रदान कर विद्यालय की नई जिम्मेदारियों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित किया ।
प्रधानाचार्य ने सभी नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें नेतृत्व के इस नए दायित्व के लिए प्रेरित किया।समारोह का वातावरण उत्साह, उमंग और गौरव से परिपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद से अनुशासन, सेवा और उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

0 Comments