विद्युत पोल से गिरकर लाइन मैन की दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा,लाइन मैन की मौत पर एक शख्स ने जिला अस्पताल में किया हंगामा।

 

हाथरस जिले के जलेसर रोड पर काशीराम कॉलोनी के पास विद्युत पोल पर काम कर रहे लाइन मैन की पोल से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।परिजन आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी लाइन मैन को मृत घोषित कर दिया।वही घटना की सूचना पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।वही लाइन मैन के साथ आए एक शख्स ने नशे की हालत में जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित सुचित्रा हॉस्पिटल के पास लाइन मैन जय वीर पुत्र रघुवीर गांव भोपत पुर विद्युत पोल चढ़कर विद्युत लाइन ठीक कर रहा था,तभी अचानक लाइन मैन पोल से नीचे गिर गया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।वही मौके पर मौजूद लोग टेम्पो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चेकअप के बाद लाइन मैन को मृत घोषित कर दिया।लाइन की मौत की सूचना पर उसके साथी ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।स्वास्थ्य कर्मियों के उसके समझाने का प्रयास किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस हंगामा कर रहे शख्स को समझा बुझाकर शांत करा दिया और लाइन मैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments