हाथरस में अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के लिए एवम एन पी एस और यू पी एस के विरोध में , सेवारत शिक्षकों के लिए जबरन लागू किए गए टेट के विरोध में आज कलेक्ट्रेट परिसर हाथरस में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कर्मचारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम , हमारी माँग पुरानी पेंशन, जय अटेवा आदि गगन भेदी नारे लगाए। तिरंगा यात्रा हतीसा पुल से शुरू होते हुए कलेक्ट्रेट हाथरस पहुंचकर जिला अधिकारी महोदय हाथरस को माननीय प्रधानमंत्री एवम् माननीय मुख्मन्त्री महोदय को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारी शिक्षकों के एक हाथ में एन पी एस ,यू पी एस विरोधी तख्ती ,नो टेट बिफोर आर टी ई की तख्ती तो दूसरे हाथ में देश हित में तिरंगा झंडा दिखाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।
अटेवा जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद चंदेल जी ने कहा कि जब हमारे जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन मिल रही है तो हमको भी वो ही पुरानी पेंशन देने में क्या परेशानी है ? जिला महामंत्री श्री रवि कान्त वर्मा द्वारा कहा गया कि हमारी एकमात्र मांग पुरानी पेंशन है। पुरानी पेंशन में ही हमको को अपना भविष्य उज्ज्वल दिखता है जब सरकार एन पी एस से यू पी एस कर सकती है तो ओ पी एस भी बहाल कर सकती है।पुरानी पेंशन तो हमारा अधिकार है। हमको हमारा अधिकार मिलना चाहिए ।सांसद विधायक जितनी बार चुने जाते है उनको उतनी बार पेंशन मिलती है।हमको तो एक बार ही, सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए। जब एक वन नेशन वन इलेक्शन की बात चल रही है तो सरकार वन नेशन वन पेंशन की बात क्यों नहीं करती ?
जिला महिला संयोजिका अनीत भारती द्वारा कहा गया कि पुरानी पेंशन हमारा हक है हम इसे लेकर रहेंगे।सभी कर्मचारियों में एन पी एस/ यू पी एस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अटेवा जिला महामंत्री रवि कांत वर्मा द्वारा किया गया। वक्ताओं में अटेवाजिला मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा कि जो पेंशन सांसद विधायक और मंत्री ले रहे है वो ही पेंशन हमको चाहिए।राजकीय शिक्षक संघ से कुमुद् शर्मा ने बताया महिला पेंशन के हक के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।पंचायती राज विभाग से बारिश अंसारी कहा कि हमको सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए, यूपीएस छलावा है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती माधुरी गौतम द्वारा पेंशन गीत गाया गया।
स्वास्थ विभाग से भारतेंदु भारद्वाज द्वारा कहा गया कि अबकी बार आर पार।अब कर्मचारी चुप नहीं रहेगा अपनी आवाज़ को बुलंद करेगा अपने हक के लिए लड़ेगा । टी एस सी टी के जिला संयोजक डॉ गोपाल द्वारा बताया गया कि एक दिन शपथ ग्रहण करने वाले सासंद विधायक पेंशन के लिए पात्र हो जाते है और जो कर्मचारी 60 वर्ष की सेवा करता है वो पुरानी पेंशन से अपात्र बना रखा है।जिला संरक्षक रौदास जी द्वारा सभी से इसी प्रकार एकजुट रहने की अपील की। जब तक हमको पुरानी पेंशन प्राप्त नहीं होती तब तक हम लड़ते रहेंगे। डिग्री कॉलेज से डी के दिक्सित ने कहा पुरानी पेंशन हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे।
अटेवा जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद चंदेल जी एवम एस बी टी सी संघ से महामंत्री श्री संजय सेंगर द्वारा बताया गया कि जो शिक्षक आर टी ई एक्ट से पूर्व सेवा में आये उनके लिए टेट नही होना चाहिए।अध्यक्ष बोबी चौहान , साधना गुप्ता, साधना यादव, सहपऊ भूपेंद्र यादव, कृति गौतम, निवेदिता, पूनम कुमारी, लक्ष्मी कान्त शर्मा, जूनियर हाईस्कूल संघ से अध्यक्ष रमेश चौधरी, पी डब्लू डी श्याम सागर असफाक खान सुराजपाल ललित किशोर मुना लाल ,प्रदीप पहलवान मनोज चौहान विमलेस देवी पुष्पेंद्र चैतरीवाल, विवेक सिंह, अखिलेश शर्मा आदि अटेवा की तिरंगा यात्रा का समर्थन किया।
एस बी टी सी से धर्मेंद्र सारस्वत, हरिओम सिंह, संजय सिंह, टी एस सी टी से डॉ गोपाल विपिन कुमार ब्रजेश भारती राहुल सागर प्रदीप कुमार, जय प्रकाश।जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ से श्री रमेश चौधरी पुनीत अगनाहोत्रि प्रमोद कुमार मो ईदृश् राकेश सुमन मुकेश कुमार एस सी एस टी संघ से सोहन सिंह , पशु चिकित्सक संघ से डॉ सतीश कुमार ग्यानद्र राम कुमार
स्वायत शासन कर्मचारी संघ से राजन सिंह, राजू सिंह, यू पी ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ से बॉबी चौहान राज्य कर्मचारी चतुर्थ उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ से जिला अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह राजकीय हाइस्कूल शिक्षक संघ मानवेंद्र सिंह यू पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन कृषि विभाग से देवेन्द्र सिंह जी दीवानी न्यायालय संघ, सिंचाई विभाग से श्री महेश शर्मा जी, लोक निर्माण विभाग से श्री मुनेश कुमार श्याम सागर कृष्ण नर्सिंग संगठन विनेश कुमारी जी , राजस्व संग्रह अमीन से चंद्रभान दीक्षित जी एवं अन्य संगठन के प्रतिनिधि आए ।


0 Comments