हाथरस में मण्डी में आढती के यहां हुई चोरी के खुलासे एवं मण्डी परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र से मिला।आढतिया एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट लवलीत कौर को सौपा इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि हाथरस मण्डी समिति में फर्म अरूण कुमार योगेश कमार दुकान स.-सी-20 के यहां विगत दिनांक 06.05.2026 में दिनदहाड़े हई चोरी का अभी तक खलासा नहीं हआ है। जिसमें व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मण्डी परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे वारदात के समय पर बन्द पाये गये। मण्डी परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलवाला है। अनेको बार पत्राचार एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद परिसर में टूटी पड़ी सड़कों, टूटे टीन शेड,टूटे फर्श, प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था एवं सुरक्षा की ओर मण्डी प्रशासन के द्वारा उचित प्रयास नहीं किये गये । मण्डी मे प्लेटफार्म के टीन शैड महीनों से यूहीं खुले पडे है बाजरा मक्का का सीजन आने वाला है किसान व्यापारियों का माल बारिश में भीगेगा जिससे लाखों का नुकसान होगा ठेकेदार पर टीन ही उपलब्ध नहीं है महीनों से गायब है काम पूरा करके ही नहीं दे रहा है
और मांग की कि उक्त चोरी एवं मण्डी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को शीध्र अति शीध्र उचित निस्तारण पुलिस प्रशासन एवं मण्डी प्रशासन से कराया जाये अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने फोन पर संबंधित अधिकारियों को अति शीध्र समाधान निर्देश दिए।प्रतिनिधि मंडल में उमाशंकर वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय,नरेन्द्र बंसल, सौरभ अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि लोग शामिल थे

0 Comments