भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, गरीबों को वितरित की खाद्य सामग्री।

 


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि स्व० राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का कार्य किया था। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने तथा गांवों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी उद्देश्य के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर खाद्य सामग्री वितरित की गई और उनका हालचाल जाना गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहें के नारे लगाए तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य कार्यकर्ता के साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments