हाथरस में बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। शट डाउन लेने के बाद भी पावर हाउस से 11 हजार विद्युत लाइन की सप्लाई बंद नहीं की गई।लाइन मैन राजू मंडी में लाइट कम और ज़्यादा होने की शिकायत पर लक्ष्मी नगर में 11 हजार की विद्युत लाइन के पोल पर चढ़कर विद्युत फॉल्ट ठीक कर रहा था,तभी जोरदार करंट का झटका लगा और वह विद्युत पोल से नीचे आकर गिर गया।जिसके बाद कुछ लोग घायल हालत में लाइन मैन को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मृतक लाइनमैन राजू के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में 11 हजार की विद्युत लाइन पर फॉल्ट होने की शिकायत के बाद लाइनमैन राजू फॉल्ट को ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा तभी अचानक विद्युत करंट का झटका लगा और लाइनमैन नीचे जमीन पर आकर गिर गया।जिससे उसके गंभीर चोटें आई।वही कुछ लोगो द्वारा लाइनमैन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्युत लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कि अलीगढ़ रोड स्थित मंडी में लाइट कम और ज्यादा होने की शिकायत लाइनमैन राजू को मिली थी।जिसके बाद उसने लक्ष्मीपुरम इलाके का शट डाउन लिया,लेकिन विद्युत विभाग कर्मियों की लापरवाही से लक्ष्मीपुरम इलाके की विद्युत लाइन को बंद नहीं किया गया बल्कि इन्द्रपुरम की लाइन बंद कर दी।जिससे इस हादसे में राजू की मौत हो गई।लाइनमैन राजू गाँव बरसे थाना सासनी के रहने वाले थे।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments