हाथरस जिले में रास्ते के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में नामजदों ने एक व्यक्ति को घेर गोली मारकर घायल कर दिया।परिजन आनन फानन में उपचार को सीएचसी लेकर पहुंचे,जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गोली लगे घायल शख्स का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।वही घायल शख्स के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए दो लोगो को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया इकबाल पुर में रास्ते के विवाद के चलते दो पक्षों में कल जमकर मारपीट हो गई थी।इस मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए थे।इस मारपीट में घायल हुए एक पक्ष के युवक को उसका मामा देखने के लिए आया था।तभी दूसरे के पक्ष के नामजद लोगो ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया।अचानक मारपीट की घटना और फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों घायल प्रमोद पुत्र भजन लाल निवासी नगवाईं थाना मलावन जिला एटा और हरकेश पुत्र हजारी लाल निवासी गढ़िया इकबाल पुर थाना सिकंदराराऊ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया,जहां से डॉक्टरों ने एक घायल की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments