उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बस में सवार होकर रहे बाइक शोरूम के मालिक की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। बाइक सवार हमलावरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया,जब वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ गांव जाने के लिए बस पर सवार हो रहे थे।गोली लगने से घायल हुए बाइक शोरूम के मालिक की अस्पताल में मौत हो गई।
बाइक सवार हमलावरों ने व्यापारी को मारी गोली।
वही घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हत्या के लिए महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को जिम्मेदार ठहराया।घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिया।फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
व्यापारी की हत्या का आरोप परिवार ने महामंडलेश्वर पर लगाया।
वही जानकारी के अनुसार बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता उम्र 25 वर्ष हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के गांव कचौरा के रहने वाले थे। उन्होंने 25 अगस्त को अलीगढ़ के खैर में टीवीएस बाइक का शोरूम खोला था। उनके पिता नीरज गुप्ता आढ़त का काम करते थे।बताया जा रहा है कि कल शुक्रवार को अभिषेक के पिता नीरज और चचेरा भाई जीतू अलीगढ़ आए हुए थे। रात में शोरूम बंद करने के बाद तीनों अपने गांव कचौरा के लिए निकले थे।
बस में चढ़ते समय हमलावरों ने मारी गोली हुई मौत।
वही थाना खैर क्षेत्र से वह रात करीब 9.30 बजे खेरेश्वर मंदिर चौराहे पहुंचे। यहां से हाथरस की बस में बैठ रहे थे। पिता नीरज और भाई जीतू बस में चढ़ गए थे। अभिषेक बस में चढ़ ही रहे थे कि पीछे से बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।उन्हें कई गोलियां लगीं और वह घायल होकर जमीन पर गिर गए।अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई।घायल हालत में अभिषेक गुप्ता को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल।
वही मृतक युवक अभिषेक गुप्ता के पिता ने आरोप लगाया कि महामंडलेश्वर और उनके पति ने बेटे की हत्या कराई है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पहले इन दोनों के साथ रहता था। उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों लगातार मेरे बेटे को धमकी देते थे और जान से मरवा देने की बात कहते थे। बताया जा रहा है कि उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महामंडलेश्वर के पति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी।
वही इस गोलीकांड को लेकर एसएसपी नीरज जादौन ने परिवार के लोगों से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। तत्काल मुकदमा लिखा जाएगा।
0 Comments