सपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ निजाम होटल के संचालक के परिवार से की मुलाकात,पीड़ित ने बया किया दर्द,तो मदद का भरोसा दिया।

 


हाथरस जिले के सपा नेता रामनारायण काके ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के हाथरस शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल के संचालक शहाबुद्दीन अंसारी पुत्र निजामुद्दीन निवासी रमनपुर से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उनके आवास पर मिलने पहुंचे। जहां बताया जा रहा है कि निजाम होटल के मालिक के बेटे के साथ कुछ लोगो द्वारा मारपीट की घटना की गई थी।इसको लेकर सपा नेता उस परिवार से मिलने पहुंचे और हौसला अफजाई की,और कहा कि समाजवादी पार्टी आपके साथ है,आपकी हर संभव मदद करेगी।

निजाम होटल संचालक व उनके दोनों पुत्रों ने घटना की जानकारी दी।बताया कि दिनांक 21 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे लगभग घर से उठाकर ले गए तथा उनसे चौथ मांगी गई, न देने पर लाठी डंडों से मारपीट की गई,वही तमंचा तान कर धमकाया गया और गंभीर घायल करते हुए थाने ले गए उनसे कहा तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे तुम होटल पर थूक लगाकर रोटी बेचते हो।उन्हीं लोगों ने थाने में बैठा दिया जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी।आरोप है कि पुलिस ने इसकी जांच भी नहीं की एक राजनीतिक सता पक्ष के दवाब में कार्यवाही की गई है।ऐसे ही घटनाएं यह लोग आए दिन करते रहते हैं पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करें।

वही सपा नेता ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हाथरस से परिजनों के साथ मुलाकात करेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी करेंगे।इस दौरान सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गॉड,पूर्व महासचिव डॉक्टर राधेश्याम रजक,शहर अध्यक्ष मदन मोहन,और चिंकू शर्मा जिला उपाध्यक्ष,अल्पसंख्यक अकील कुरैशी,सहवाग खान शहर उपाध्यक्ष,एडवोकेट मोहित कश्यप, नरेश कुमार दिवाकर,विनोद कुशवाहा, नेमपाल प्रजापति, आजाद कुरेशी,अशोक शर्मा,मनीष चौधरी,राहुल सागर,रामकुमार उर्फ गुड्डा पुजारी, योगेश समाधिया,पिंटू दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे I

Post a Comment

0 Comments