वेदी शुद्धि संस्कार संग भक्ति से सराबोर रहा श्री शांति महावीर जिनबिम्ब द्वय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन,आज होगें नवीन वेदी में श्रीजी विराजमान।

 


हाथरस शहर के प्रसिद्ध श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन चौत्यालय मंदिर, हलवाई खाना में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी के पावन सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय श्री शांति महावीर जिनबिम्ब द्वय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों की अनुपम छटा देखने को मिली। दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। प्रातःकालीन बेला में सर्वप्रथम मूलनायक भगवान का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। भक्तों ने मंगल मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात श्री याग महामण्डल आराधना विधान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था के साथ सहभागिता की। विधान के उपरांत वेदी शुद्धि संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

 वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष पूजन-अर्चना, मंडल विधान एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ भावपूर्ण पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए वेदी प्रतिष्ठा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमुदाय को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। दिनभर चले कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों एवं स्तुति पाठ से वातावरण पूर्णतः धर्ममय बना रहा।तीन दिवसीय महोत्सव का समापन आगामी अनुष्ठानों एवं वेदी प्रतिष्ठा के साथ भव्य रूप में संपन्न होगा। 

कार्यक्रम में जैन नवयुवक सभा एवं प्रेस क्लव अध्यक्ष उमाशंकर जैन, धरणेन्द्र कुमार जैन, गुड़गांव के संजय जैन राजकुमार जैन लोहिया अमित जैन लोहड़िया, अजय जैन, मुकेश जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, कपिल जैन चूरन, राकेश जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, राकेश जैन, धीरज जैन सभासद, संजीव जैन भूरा,विवेक जैन, मोनू जैन, डिंपल जैन,, धन्य कुमार जैन, पीके जैन, बंटू जैन, संजीव जैन सुत वाले,अतुल जैन वसुंधरा, श्वेतांक जैन दिलीप जैन चूरन वाले रतन जैन निखिल जैन सौरभ जैन रानू नितिन जैन सौरभ जैन अजमेरा पारस जैन, राजेश जैन, गोरव जैन पिंकू, जितेंद्र जैन, जीतू जैन,अनिल जैन, सम्भव जैन निखिल जैन, नितिन जैन आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments