हाथरस में बुजुर्ग से मारपीट थाना बन्नादेवी के बाहर गले में पोस्टर डाल बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार,लिखा “क्या हुआ तेरा वादा योगी सरकार”तुरंत होगी FIR,5 दिन में होगा न्याय!

 


अलीगढ़ जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति थाने के बाहर गले में पोस्टर डालकर न्याय की गुहार लगा रहा है।वही गले में पोस्टर डाले इस वृद्ध व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो थाना बन्ना देवी से जुड़ा है।जहां थाने के बाहर एक बुजुर्ग व्यक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर गले में डालकर न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। पोस्टर में लिखा है " क्या हुआ तेरा वादा योगी सरकार तुरंत होगी FIR 5 दिन में होगा न्याय"थाने के बाहर गले में पोस्टर हाथों में लाउडपीकर लेकर न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहा है।

मिली जानकारी अनुसार,थाना बन्नादेवी के बाहर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा न्याय के लिए प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति गले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ पोस्टर गले में डालकर न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है।बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों में एक लाउडपीकर भी है,और गले में पोस्टर डालकर योगी सरकार को उनके वादे की याद दिला रहा है। तुरन्त होगी FIR और 5 दिन में न्याय होगा।वायरल वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति पुलिस कार्रवाई और एफआईआर को लेकर सवाल उठाता दिखाई रहा है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया साइड पर तेजी वायरल हो रहा है।

वही थाना बन्नादेवी प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि यह बुजुर्ग व्यक्ति हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में अपनी दुकान चलाते है,आस पास के दुकानदारों ने इनके साथ मारपीट की थी, वहां इनका मुकदमा नहीं लिखा गया। यह बन्नादेवी इलाके के रहने वाले है।घटना सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में हुई थी।जिसमें मेरे थाने पर जीरो FIR दर्ज कर ली गई है और थाना सिकंदराराऊ को भेज दी गई है।इस मामले में आगे की कार्यवाही हाथरस वाले करेंगे।

वही थाने में खड़े शख्स के गले में पोस्टर और न्याय की गुहार लगाते हुए इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं की बहस छिड़ गई है।लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे है।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments