हाथरस जिले में मेला श्री दाउजी महाराज में बीते कई दिनों से झूलों की एनओसी न मिलने के कारण आज शुक्रवार को ठेकेदार ने झूलों का संचालन बंद करा दिया।ठेकेदार ने प्रशासनिक अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए झूलों का संचालन बंद कर दिया। इस कारण मेले में मेले में झूलों का आंनद लेने के लिए गए लोगो को वापस लौटना पड़ा। बीते दिनों एनओसी न मिलने के चलते संचालन बंद का आरोप लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार,मेला श्री दाउजी महाराज की शुरुआत पंद्रह सितंबर से हुई है। मेला श्री दाउजी महाराज में झूलों के लगने के बाद संचालन की एनओसी न मिलने के कारण बीते दिनों झूलों का संचालन नहीं हुआ। गुरुवार को कुछ झूलों के संचालन की एनओसी मिली। शुक्रवार की देर रात मेला के झूला ठेकेदार ने झूलों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया। झूलों के लिए लाइन में लगे लोग काफी देर तक चालू होने का इंतजार करते रहे। ठेकेदार ने प्रशासनिक अधिकारियों पर परेशान का आरोप लगाते हुए झूलों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया। इस कारण मेले में झूलों का आंनद लेने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पडा। देर रात तक झूलों का संचालन नहीं हो सका।
प्रशांत तिवारी,एडीएम प्रशासन ने बताया कि ठेकेदार से मंच पर एसी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इसके अलाबा बिजली व्यवस्था ठीक करने लिए कहा गया है। ठेकदार कोई काम नही करना चाहता है। इसे लेकर ठेकदार पर एक्शन किया जाएगा। ठेकदार ने अभी तक पैसा जमा नही किया है।

0 Comments