सीएचसी पर खड़ी 102 एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,एंबुलेंस आग में जलकर खाक,नहीं पहुंच फायर ब्रिगेड।

 


हाथरस जिले के सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में अवसान के किनारे खड़ी एक पुरानी, जर्जर और नॉट यूज्ड 102 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एंबुलेंस धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।वही स्वास्थ्य कर्मियों ने 102 एंबुलेंस में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दी।सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची और तब तक एंबुलेंस आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार,सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे सीएचसी परिसर में काफी समय से खड़ी जर्जर 102 एंबुलेंस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। बताया गया कि दमकल की गाड़ी उस समय जयपुर में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी।

वही 102 एम्बुलेंस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला सका है।वही स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच करा रहा है,आखिर एंबुलेंस आग की चपेट में कैसे आ गई।वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

रिपोर्ट BY- गौरव शर्मा सादाबाद।

Post a Comment

0 Comments