हाथरस जिले से लापता एक बेटे की तलाश में एक लाचार मां दर दर भटक ने को मजबूर है।कभी थाने तो कभी चौकी के चक्कर लगा रही है। पीड़ित मां ने बेटे की खोजबीन के लिए आस पास के जिलों को भी छान लिया,लेकिन उसके जवान बेटे का कोई सुराग तक नहीं मिला।पीड़िता गंगा देवी ने इसको लेकर जिला हाथरस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया था।जिसमें लापता बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई है।लेकिन एक वृद्ध और विधवा लाचार माँ की गुहार किसी के कानों तक नहीं पहुंच रही है।सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेटे की तलाश करने को मजबूर है।
31 अगस्त 2026 को हाथरस जिला अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता गंगा देवी पत्नी गिर्राज किशोर निवासी नई बस्ती श्री नगर थाना कोतवाली हाथरस गेट ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने जवान बेटे संतोष जिसकी करीब उम्र 34 वर्ष जोकि शादी शुदा है और उसके पास 4 छोटे बच्चे भी है।पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लापता हो गया है।जिसकी तलाश कर रही हूँ।पिछले 1 वर्ष से पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही हूँ,की मेरे बेटे को वापस ला दो,लेकिन आज तक प्रार्थिया के बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे का उसके पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था,क्योंकि वह पूर्व से रंजिश मनाते है।जिसको लेकर उसके बेटे से मारपीट की गई थी और थाने पर एक मुकदमा भी दर्ज कराया था।मुझे आशंका है कि मेरे बेटे संतोष को इन्हीं लोगो ने गायब करा दिया है।
पीड़ित गंगा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 वर्ष पूर्व हुए झगड़े के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी,जिसको लेकर में अपने बेटे संतोष को आगरा इलाज के लिए लेकर गई थी। बेटे संतोष ने मुझसे कहा कि उसे पिशाब आ रहा है।उसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आया।तभी से उसकी तलाश कर रही हूँ। वही बागला चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार और कॉन्स्टेबल श्री कान्त मेरे मदद कर रहे है।मेरे बेटे संतोष को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है।में बस इतना चाहती हु कि मेरा बेटा संतोष वापस आ जाए। बेटे का पता बताने वाले को उचित इनाम की बात भी कह रही है!

0 Comments