साँप के रेस्क्यू के दौरान युवक को साँप ने डसा,युवक साँप को बोरे बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा,स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप।

हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के धानौटी गांव में कल देर शाम एक घर में अचानक सांप निकलने से परिवार के लोगो में हड़कंप मच गया।वही परिवार के लोगो द्वारा दी गई सूचना पर सांप का रेस्क्यू करने वाला एक युवक मौके पर पहुंच गया।सांप का रेस्क्यू करते समय युवक को सांप ने हाथ में काट लिया।सांप के काटने से घायल हुआ युवक सांप को बोरे में बंद करके सीएचसी सादाबाद पहुंच गया।जहां सांप को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।वही कुछ देर बाद डॉक्टरों ने सांप द्वारा डसे गए युवक का उपचार किया।लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


वही सांप द्वारा डसे जाने वाले युवक की पहचान गांव धानौटी निवासी देवेश कुमार के रूप में हुई है।सीएचसी सादाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।इस दौरान घायल युवक देवेश प्लास्टिक के बैग में रखकर सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक,सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव धानौटी निवासी आसिफ के घर में कल शुक्रवार देर शाम को एक सांप निकल आया था।वही घर में सांप को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया।जिसके बाद उन्होंने सांप का रेस्क्यू करने वाले देवेश कुमार को सूचना दी। देवेश कुमार सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश करने लगे।इस दौरान सांप को काबू में करते समय सांप ने युवक हाथ में डस लिया।देवेश कुमार ने साँप को पूछ से पकड़कर गांव की गलियों में घुमाया जिसका वीडियो भी सामने आया है।वही युवक सांप का रेस्क्यू कर प्लास्टिक के बोरे में सांप को बंद कर लिया और सीएचसी सादाबाद पहुंच गया।

जहां से डॉक्टरों ने युवक देवेश कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया,लेकिन देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई।जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

रिपोर्ट BY- गौरव शर्मा।

Post a Comment

0 Comments