हाथरस में आज राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा।बैठक में पदाधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक में संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। खास तौर पर ब्लॉक अध्यक्षों से कहा गया कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ते हुए तहसील और ब्लॉक स्तर की कमेटियों का गठन करें, ताकि संगठन का विस्तार गांव-गांव तक किया जा सके।
बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि अब संगठन की बैठकें केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ब्लॉक स्तर पर भी नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में जिला अध्यक्ष कुलदीप चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव आकाश पौरूष एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा ठाकुर वीरेंद्र सिंह पौरूष, बंटी चौधरी पूर्व प्रधान, पूरन सिंह वर्तमान प्रधान, बीरू प्रधान और महिपाल सिंह सहित अन्य ग्रामवासी एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। साथ ही ग्रामीण स्तर पर संगठन की पहुंच बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

0 Comments