धक्के से चल रही स्वास्थ्य सेवाएँ,शव वाहन जिला अस्पताल के गेट पर खराब,मृतक के परिजनों ने शव वाहन में लगाया धक्का,घटना का वीडियो वायरल।


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज कल स्वास्थ्य व्यवस्था धक्के से चल रही है। लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बानगी जिला अस्पताल के गेट पर देखने मिली है। जहां जिला अस्पताल से शव वाहन एक मृतक के शव को लेकर जैसे ही गेट से निकला और अचानक बंद हो गया।शव वाहन के चालक ने स्टार्ट करने का बहुत प्रयास किया,लेकिन शव वाहन स्टार्ट नहीं हुआ,तो वाहन चालक ने मृतकों के परिजनों से शव वाहन में धक्का लगवाया।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी अनुसार,घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में स्थित बागला जिला अस्पताल के गेट के बाहर कल बुधवार रात की है।जब जिला अस्पताल से शव वाहन एक शव को लेकर जा रहा था,तभी अचानक जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव वाहन बंद हो गया।चालक नवीन ने मृतक के परिजनों से कहा कि शव वाहन में धक्का लगाए,तभी स्टार्ट होगा।मृतक परिजनों ने शव वाहन में धक्का लगाकर स्टार्ट कराने का प्रयास किया।लेकिन सिर्फ दो लोगो के धक्का लगाने से वाहन अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ।

मृतकों के परिजनों को धक्का लगाते देख मौके पर मौजूद प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने शव वाहन को काफी दूर तक धक्का लगवाकर स्टार्ट कराया।जिसके बाद मृतक के परिजन शव को घर ले जा सके।वही इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो को देख लोगो स्वास्थ्य विभाग को कोसते नजर आ रहे है,और इसकी लापरवाही बता रहे है।

Post a Comment

0 Comments