हाथरस जिले में रामोजी रिसोर्ट के मालिक और उसके बेटे व भाइयों ने एक युवक के साथ रामोजी रिसोर्ट के बाहर लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी।मारपीट के दौरान युवक हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई है।पीड़ित युवक ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट पर तहरीर दी है कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट (होटल) के मालिक मनोज बूटिया और उसके बेटे सजल बूटिया ने अपने भाई भतीजों के साथ मिलकर शरद अग्रवाल पुत्र नवीन अग्रवाल निवासी बंसत बाग के साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया।मारपीट में घायल युवक ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर 5 नामजद,1.सजल बूटिया पुत्र मनोज बूटिया निवासी वंसत वाग कालोनी,हाथरस गेट,2 मनोज बूटिया पुत्र कैलाश बूटिया,3.अचल बूटिया पुत्र मनोज बूटिया,आदित्य बूटिया पुत्र संजीव बूटिया,5.उदभव बूटिया पुत्र संजीव बूटिया,समेत होटल के 05 व्यक्ति वाउंसर व स्टाफ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित युवक शरद अग्रवाल पुत्र नवीन कुमार गोयल निवासी वंसत व्यू कालोनी थाना हाथरस गेट ने बताया कि 17 जून 2026 को करीब 10 बजे अपने व्यापारियों को रामोजी रिसोर्ट के बाहर छोड़ने गया था।तभी रामोजी रिसोर्ट के मालिक मनोज बूटीया अपने बेटों और भाई भतीजे के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगे,जब मेरे द्वारा इसका विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट शुरू कर दी।जिससे मेरे अंदरूनी चोटें आई है।सभी लोग मुझे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

0 Comments