प्रेमरघु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,हॉस्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप।

 


हाथरस जिले में प्रेमरघु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है।मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।लेकिन विवाद को बढ़ता देख मौके पर कुछ लोगों ने हंगामा कर रहे मरीजों के तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।वही मृतक परिजन रोते बिलखते अपने मृतक युवक के शव को अपने साथ ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित प्रेमराघु हॉस्पिटल में कल एक मरीज सचिन पुत्र नरेश उम्र 26 वर्षीय निवासी गांव अजगरा पुरदिलनगर सिकंदराराऊ को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।जहां आज सुबह युवक सचिन की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।युवक की मौत की सूचना मिलते ही दर्जनों लोग हॉस्पिटल पहुंच गए और डॉक्टर पर इलाज में  लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक का इलाज नहीं किया,और रुपए की डिमांड करते रहे।युवक की मृत्यु हो जाने के बाद भी शव देने से पहले रुपए मांगने लगे।शव को भी नहीं दे रहे थे।जब हमने गांव गिजरौली से अपने रिश्तेदारों को बुलाया,तब कही जाकर मृतक युवक सचिन के शव को जाने दिया गया।मृतक युवक सचिन की 1 साल पहले शादी हुई थी,युवक शराब पीने का आदि था।

Post a Comment

0 Comments