आगरा रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार शख्स को मारी टक्कर,हादसे में बाइक सवार की मौत,घर से खाना खाकर निकले थे।

 


हाथरस जिले के आगरा रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार शख्स को टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक शख्स की मौत हो गई।सड़क पर पड़े बाइक सवार को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।वही हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर गांव गिजरौली पर सेकसरिया स्कूल के सामने कासगंज डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार शख्स राम प्रकाश पुत्र राम स्वरूप निवासी जोगी पूरा उम्र 50 को टक्कर मारी दी।इस हादसे में राम प्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा कि राम प्रकाश घर से खाना खाकर निकले थे,तभी रोडवेज बस उनकी बाइक को टक्कर मार दी।बाइक सवार की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि राम प्रकाश एक आयुर्वेदिक की दुकान पर नौकरी करते थे।आज दोपहर को घर से खाना खाकर दुकान के लिए निकले थे,तभी रोडवेज बस उनको टक्कर मार दी और उनकी दुखद मृत्यु हो गई।हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments