हाथरस जिले में खेत जोतते समय किसान की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।किसान का शव रोटावेटर में बुरी तरह फंस गया।वही घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।शव को ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।वही मृतक के बेटे ने परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मोहनलाल में महिलपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए निकले थे,लेकिन काफी समय तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंच गए।परिजनों ने महिलपाल को ट्रैक्टर के रोटावेटर के नीचे दबा हुआ पाया तो उनके होश उड़ गए।वही परिवार के लोगो में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मृतक महिलपाल के बेटे का आरोप है कि उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था,हो सकता है कि उन्हीं लोगों ने मेरे पिता की हत्या की है।आज सुबह घर से खेत जोतने के लिए निकले थे,अब इस हालत मिले है।वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।पुलिस अब तहरीर का इंतजार कर रही है,जिसके बाद आगे कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

0 Comments