खून से लथपथ हालत में युवक सड़क पर पड़ा मिला,सिर और हाथों पर गंभीर चोटें,हायर सेंटर रेफर, स्वास्थ्य कर्मियों भेजी P.I,

 


हाथरस जिले में देशी शराब के ठेके पास खून से लथपथ हालत में एक युवक के सड़क पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिर और हाथों पर गंभीर चोटें पाई गई।स्थानीय लोगो ने घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों द्वार घायल युवक का उपचार किया जा रही है,घटना को संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी।वही युवक की पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डे पर शराब के ठेके के पास एक युवक तालिब पुत्र बब्बू निवासी मधुगढ़ी खून से लथपथ हालत में बेसुध पड़ा मिला।युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देख मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।वही स्थानीय लोगो द्वारा घायल हालत में युवक तालिब को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू कर दिया।वही उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेन्टर भेजने की बात सामने आई है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना को संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना इलाका पुलिस को भिजवा दी।फिलहाल पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची,लेकिन युवक के परिजन सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए है।वही घायल युवक तालिब के साथी युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह इगलास अड्डे के पास देशी शराब के पास सड़क पर पड़ा हुआ था,इसके सिर और हाथों पर चोटे है,अभी पता नहीं चला पा रहा है कि इसके साथ मारपीट हुई यह कोई दुर्घटना हुई है।इसके होश में आने के बाद ही सच्चाई सामने आएंगी।

Post a Comment

0 Comments