अनोखा प्रदर्शन:किसान नेताओं ने आलू की शव यात्रा निकाली,बोले हमारा आलू मर चुका है,राम नाम सत्य है,आलू रोज मत्य है।

 


हाथरस जिले में आलू की मंदी को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आलू की अंतिम शव यात्रा निकाला कर अनोखा विरोध प्रदर्शन जताया है।लगातार आलू की कीमतों में गिरावट को लेकर आलू किसान बहुत परेशान है।किसानों का आलू कोल्डस्टोरेज में ही सड़ रहा है,लेकिन सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है।अन्य प्रदेशों में सरकारें किसानों को फसल पर सब्सिडी दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,सादाबाद में क्षेत्र के आगरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक से आज भारतीय किसान नेताओं ने आलू की शव यात्रा निकाल कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।किसान नेता बकायदा आलू की अर्थी बनाकर मरे हुए आलू की शव यात्रा पर शोक प्रकट कर रो रहे है।किसान नेताओं ने आलू की शव यात्रा को कस्बे की सड़कों पर होकर श्मशान घाट तक पहुँचाया,इस दौरान राम नाम सत्य है,आलू रोज मत्य है,के साथ विरोध प्रदर्शन कर आलू की किसानों की समस्या हो उठाया है।

Post a Comment

0 Comments