दाऊजी मेले में बवाल!ब्रेक डांस झूला खराब होने पर टिकट के पैसे वापस मांगने पर युवक के सिर पर कांच बोतल फोड़ी,मेला ठेकेदार प्रत्यक्ष पंडित और ध्रुव पंडित के खिलाफ FIR दर्ज।

 


हाथरस में श्री दाऊजी महाराज मेले में झूला खराब होने के बाद टिकट वापसी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और एक युवक के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,घटना 03 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे श्री दाऊजी मेला परिसर में लगे ब्रेक डांस झूले के पास हुई। झूला खराब हो जाने के कारण टिकट के पैसे वापस करने को लेकर प्रथम पक्ष के जितेश, उम्र करीब 19 वर्ष, और मेला ठेकेदार के सहयोगियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि विवाद के दौरान मेला ठेकेदार के सहयोगी प्रत्यक्ष शर्मा, निवासी अलीगढ़, ने जितेश के सिर पर कांच की बोतल मार दी। हमले में जितेश के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया, लेकिन सिर में लगी चोट को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।वही घटना में दूसरे पक्ष के रूप में प्रत्यक्ष शर्मा और गोपाल भारद्वाज के नाम सामने आए हैं। दोनों को मेला ठेकेदार के सहयोगी के तौर पर बताया गया है।मेले और कांच की बोतल से हमला किए जाने के बाद युवक घायल हो गया। घटना के बाद मेला परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post a Comment

0 Comments