हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास फाटक पर चार दिन पहले हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहा आरोपी शुक्रवार को अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था। हालांकि आवश्यक दस्तावेज समय पर कोर्ट में प्रस्तुत न होने के कारण वह न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर सका।वही स्थानीय पुलिस को आरोपी की तलाश थी,पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने वाला है।पुलिस की एक टीम कोर्ट पहुंच गई।जहां आरोपी युवक अधिवक्ता अमित गौड़ के बिस्तर पर बैठा मिल गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास फाटक के पास करीब चार दी पूर्व झगड़ा हो गया था। पुलिस ने इस मामले में नाजिम निवासी इगलास अड्डा को आरोपी बनाया था।वही मुकदमे वांछित आरोपी आज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था।लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहले से ही अदालत परिसर में नजर बनाए हुए थी। दस्तावेज पूरे न होने पर आरोपी के अधिवक्ता ने उसे अपने चैंबर में बैठा लिया। कोर्ट की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब आरोपी वहां से निकला, तभी पुलिस ने उसे रास्ते में हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए आरोपी का आरोप है कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। उसने कहा कि इसी आशंका के चलते वह अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था, ताकि न्यायिक अभिरक्षा में जेल जा सके। आरोपी का कहना है कि यदि वह पुलिस की कस्टडी में गया तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments