ट्रेन की चपेट में आकर पुलिस कर्मी की दर्दनाक मौत,मोबाइल फोन पर बात करते समय हुआ हादसा।

 


हाथरस जिले में ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस विभाग में तैनात एक कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 1 जून 2026 को शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर थाना हाथरस सिटी को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 05061 अछनेरा-टनकपुर स्पेशल की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुलिस लाइन हाथरस के सामने स्थित डीसीआरबी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल मनु चौधरी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा पुलिस लाइन हाथरस के निकट रेलवे ट्रैक पर हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल कांस्टेबल मनु चौधरी के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments