विद्युत कटौती से परेशान हाथरस:'लाइटमैन' नाई,का मुंह में बल्ब दबाकर ग्राहक कि कटिंग,शेविंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।




हाथरस जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो एक तरफ लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है।इस भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान एक सैलून संचालक ने ग्राहकों की सेवा जारी रखने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ निकाला।सैलून संचालक मुंह में बैटरी बल्ब जलाकर का ग्राहक कि कटिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

आपको बता दे कि हाथरस में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में एक सैलून संचालक ने अपने काम को बंद करने के बजाय अनोखा तरीका अपनाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नाई ने एक इमरजेंसी एलईडी बल्ब को अपने मुंह में दबा रखा है और उसी की रोशनी में ग्राहक की शेविंग और कटिंग कर रहा है।

बल्ब की रोशनी सीधे ग्राहक के चेहरे पर पड़ रही है, जिससे वह बिना किसी परेशानी के अपना काम कर रहा है। यह नजारा देखने वाले लोग हैरान भी हैं और नाई की मेहनत व जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोई इसे आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण बता रहा है, तो कोई बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। हालांकि यह वीडियो मनोरंजक जरूर है, लेकिन यह भी दिखाता है कि बिजली कटौती से आम जनता और छोटे कारोबारियों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा।

Post a Comment

0 Comments