आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा:रोडवेज बस अज्ञात वाहन से टकराई,रोडवेज बस में सवार 17 यात्री घायल,अस्पताल में भर्ती।

हाथरस जिले आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक रोडवेज और अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर टक्कर हो गई इस हादसे में रोडवेज बस में सवार 17 यात्री गंभीर घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएससी सादाबाद भिजवाया। पुलिस अब हादसे की जानकारी करने में जुड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिशना के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां आज गुरुवार सुबह एक रोडवेज बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई।इस हादसे रोडवेज बस में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए।हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।हादसे की सूचना पर दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।पुलिस सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी सादाबाद भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

वही इस हादसे को लेकर सीओ सादाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार सुबह एक रोडवेज बस हाथरस की ओर से आ रही थी,तभी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गईं।रोडवेज बस में सवार 17 यात्री इस हादसे में घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज CHC सादाबाद में चल रहा है।डॉक्टरों ने बताया है कि कोई गंभीर अवस्था में नहीं है।

Post a Comment

0 Comments