रुपयों के लेनदेन के विवाद में बाप बेटे पर वृद्ध महिला की लात घूंसो से पीट-पीट कर हत्या करने आरोप,घटना में वृद्ध महिला का बेटा भी घायल।

 

हाथरस जिले के मधुगढ़ी इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर एक वृद्ध महिला की पीट पीट कर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है।आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले दो लोगो ने वृद्ध महिला और उसके बेटे को लात घूंसो से जमकर पीटा गया है।वही वृद्ध महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में आज सोमवार शाम को रुपयों के लेनदेन को लेकर एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अख्तरी बेगम पत्नी  मोहम्मद लतीफ कुरैशी और उसके बेटे दानिश पुत्र लतीफ कुरैशी के साथ मोहल्ले के रहने वाले रेहान और गुलफाम द्वारा मारपीट की घटना की गई।आरोप है कि  रेहान और गुलफाम ने वृद्ध महिला के साथ लात घूंसो से जमकर मारपीट कर दी।इस मारपीट की घटना में वृद्ध महिला और उसका बेटा दानिश घायल हो गया।

परिजन घायल हालत में वृद्ध महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला अख्तरी बेगम को मृत घोषित कर दिया।वही घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस अब घटना की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक अख्तरी बेगम के बड़े ने रेहान और गुलफाम से 1 लाख 76 हजार रूपये को  उधार दिए थे।लेकिन अख्तरी बेगम के बड़े बेटे की मौत के बाद उधार दिए रुपयों का कर्ज छोटे बेटे दानिश को देना था।इस लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बड़ा की रेहान और गुलफाम ने वृद्ध महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी।आरोप है कि इस मारपीट के दौरान वृद्ध महिला के पेट लात लग गई,जिससे महिला की मौत हो गई।पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments