हनुमान मंदिर के विकलांग पुजारी चंदू पंडित की बेरहमी से हत्या,खून से लथपथ पुजारी का शव जमीन पर पड़ा मिला,पुलिस जांच में जुटी।

 


हाथरस जिले में हनुमान टीला मंदिर के पुजारी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शव को जमीन पर पड़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।वही इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल कर रही है।वही मृतक परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

खून से लथपथ हालत में विकलांग पुजारी का शव मिला।

मिली जानकारी अनुसार,सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखराम निवासी दिलीप कुमार उर्फ चंदू पंडित पुत्र वीरेन्द्र सिंह का शव आज उनके घर पर लालूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला।शव के पास समान बिखरा पड़ा हुआ था।जब सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई।वही सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पुजारी के भतीजे ने भी हत्या का आरोप लगाया।

वही मृतक के भतीजे प्रिस ने बताया कि उसके चाचा दिलीप कुमार हनुमान मंदिर के पुजारी थे।आज सुबह गांव से फोन आया था कि तुम्हारे चाचा की मौत हो गई है।जब जाकर देखा तो उनके सिर पर चोट थी।किसी ने उनकी हत्या कर दी है।थाने पर शिकायत दे दी है।पुलिस जांच कर रही है।वह पैरों से विकलांग थे,उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर 

Post a Comment

0 Comments