हाथरस आढतिया एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी/सभापति राज बहादुर व क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण से मिला।व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा के मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है सुरक्षा व्यवस्था में लगे संसाधन शोपीस बने हुए हैं दिनदहाड़े व्यापारी के यहां चोरी हो जाती है उसके बाद वारदात खोलने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाता हैं तब मंडी परिसर में लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरे खराब मिलते हैं जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश
व्याप्त है जिस तरह से मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और संसाधनों के खराब होने से व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है मंडी परिसर में स्थित गार्ड का जो कार्य है वह नहीं करते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से मंडी परिसर में गस्त भी नहीं करते हैं जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं इन्हीं सब बातों का फायदा उठाते हुए कल व्यापारी के साथ इतनी बड़ी घटना हो जाती है फिर भी मंडी सचिव के द्वारा सीसीटीवी कैमरा को सही करने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है ऐसे मंडी सुरक्षा में लगे गार्ड और सीसीटीवी कैमरों का कोई औचित्य नजर नहीं आता है जो मंडी परिसर में स्थित व्यापारियों की को सुरक्षा मुहैया करा सके या वारदात होने पर सीसीटीवी कैमरा की मदद से उनका खुलासा हो सके।
व्यापारियों ने सदर के दोनों अधिकारियों से मांग की इस चोरी का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए और ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी का एनकाउंटर किया जाए जिससे भविष्य में इस तरह की व्यापारियों के साथ किसी भी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके सदर के दोनों अधिकारियों ने इस चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा का आश्वासन दिया है और मंडी की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का भी आश्वासन दिया है
प्रवीण वार्ष्णेय, उमाशंकर वार्ष्णेय, अरुण कुमार अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय,अंकुर अग्रवाल,योगेंद्र वार्ष्णेय,चौधरी भीकमबर सिंह,सौरव अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,विनोद शर्मा,राकेश गुप्ता,नरेंद्र बंसल,कुलदीप,अमर शर्मा,मनोज,शिव शंकर गुलाटी,दीपक वार्ष्णेय,मयूर अग्रवाल ,भानु प्रकाश,मनीष अग्रवाल,विशन गुप्ता,पिन्नी लाल,अमित अग्रवाल,मुकेश बंसल,ऋतिक बंसल,पीयूष अग्रवाल,लक्ष्मण खंडेलवाल ,प्रमोद शर्मा आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

0 Comments