हाथरस जिले की कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब रेलवे की पटरी पार कर रहे साधु की ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है की इटावा जिले के रहने वाले एक साधु महिपाल हाथरस आए हुए थे जब वह कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पटरी पर कर रहे थे तभी अचानक ट्रेन के आ जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई
हादसे को देख घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई सूचना पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मृतक साधु के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी।सूचना पर मृतक साधु का परिजन तत्काल जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और साधु महिपाल को मृतक देख परिजनों में हाहाकार मच गया।
रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

0 Comments