हाथरस दून पब्लिक स्कूल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि और गौरव का प्रतीक बन गया, जब विद्यालय को विश्वविख्यात संस्था ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड"(RIDS रिकॉग्निशन ऑफ़ इंटरनेशनल डायमेंशन्स इन स्कूल्स) से सम्मानित किया गया।जिसे पाकर दून पब्लिक स्कूल ने शिक्षा जगत में रचा, नया इतिहास। इस उपलब्धि के साथ दून पब्लिक स्कूल ने न केवल जनपद बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है।जिसका अंतिम परिणाम मै ना केवल १०० % अंक अर्जित किए।
मूल्यांकनकर्ता की भूरी भूरी प्रशंसामय यह प्रतिक्रिया प्राप्त की
*यह डॉजियर बहुत ही अच्छी तरह से संकलित और सोच-समझकर प्रस्तुत किया गया था। तस्वीरें और सहायक प्रमाण स्पष्ट, सुव्यवस्थित तथा सही तरीके से लेबल किए गए थे। विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किए गए सभी उत्कृष्ट कार्यों को देखना और उनका मूल्यांकन करना वास्तव में सुखद अनुभव था। गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त किए गए सीखने के परिणाम वास्तव में प्रभावशाली थे।यह देखकर भी बहुत अच्छा लगा कि RIDS ढांचे से आगे बढ़कर भी निरंतर सहयोग जारी है। निश्चित रूप से ऐसा प्रतीत होता है कि आपका विद्यालय आने वाले वर्ष में और भी कई रोमांचक अंतरराष्ट्रीय साझेदारियाँ तथा सहयोगात्मक परियोजनाएँ विकसित करता रहेगा।*
इस सूचना से विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और कहा की,“यह सम्मान प्रधानाचार्य की दूरदर्शी सोच, कर्मठता और सुव्यवस्थित योजना, विद्यालय की आधुनिक एवं वैश्विक शिक्षा प्रणाली, नवाचार आधारित शिक्षण, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे, सतत् प्रयासों का परिणाम है।”
ब्रिटिश काउंसिल के अंतर्गत विद्यालय में की और से नियुक्त रिड्स कोऑर्डिनेटरस नम्रता अग्रवाल एवम रीता शर्मा के नेतृत्व सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां की गई । पहली गतिविधि की लीडर -शिक्षिका मोनिका सिंह एवं तनु शर्मा रहीं। और ऐसे ही दूसरी की- शोभना शर्मा एवं राशि अग्रवाल तीसरी की भावना नरूला एवं शिक्षक हर्षवर्धन सिंह चौथी की नीलम रावत एवं हर्षित अग्रवाल, पांचवीं के हर्षिता रावत एवं शिक्षक नैतिक राठौर , छठवीं-नेहा जायसवाल एवं मेदनी कौशिक तथा आखिरी और सातवीं-गतिविधि की लीडर शिक्षिका शिवानी कुशवाहा एवं शिक्षक सागर जोशी रहे तथा तकनीकी सहायक ऋतिक अग्रवाल एवं कपिल कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों में कक्षा नौवीं की छात्रा अवनी सिंह के अभिभावक सत्यवीर सिंह, कक्षा दसवीं के छात्र वैभव अग्रवाल के अभिभावक पंकज अग्रवाल एवं कक्षा नौवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह के अभिभावक अशोक सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय में शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया है।
विद्यालय प्रधानाचार्य जे० के० अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “आज का यह सम्मान केवल दून पब्लिक स्कूल की उपलब्धि नहीं, बल्कि हाथरस की शैक्षिक प्रगति का गौरवपूर्ण प्रतीक है। "इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड" यह सिद्ध करता है कि यदि लक्ष्य ऊँचे हों, प्रयास निरंतर हों और सोच वैश्विक हो, तो छोटे शहरों से भी विश्व स्तर की पहचान बनाई जा सकती है।
यह पुरस्कार हमारे शिक्षकों की अथक मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमने सदैव शिक्षा को सीमाओं से परे ले जाकर विद्यार्थियों को विश्व नागरिक बनाने का प्रयास किया है। आज हमें गर्व है कि हमारे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
मैं विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह उपलब्धि हमारे लिए अंत नहीं, बल्कि नई ऊँचाइयों की शुरुआत है। उन्होंने कहा “यह केवल पुरस्कार नहीं, हमारी वैश्विक पहचान है।”आने वाले समय में दून पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”दून पब्लिक स्कूल, हाथरस की यह उपलब्धि निश्चित रूप से जनपद हाथरस के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ब्रिटिश कौंसिल का यह अंतरराष्ट्रीय पुरषाकार ब्रिटिश राजदूतावास मैं आयोजित भव्य समारोह मैं जुलाई महीने मैं दिया जाएगा।

0 Comments