स्कूल बस और ईको कार की भीषण भीड़तं में 1 की मौत 6 लोग गंभीर घायल,गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे इको कार।

 


हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अलेहपुर के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां एक तेज रफ्तार स्कूल की बस ने ईको कार में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वही कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की वक्त मौके पर चीख पुकार मच गई।वही क्षतिग्रस्त इको कार को देख मौके पर लोगो भी जुट गई।हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव आरती के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग रितेश, अवनीश, वीरेंद्र, नरेश, राकेश, प्रदीप, और हरदन सिंह, यह सभी लोग ईको कार में सवार होकर सोरो गंगा घाट स्नान करने के बाद वापस गांव लौट रहे थे,तभी आज सोमवार सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अलेहपुर के पास सामने से आ रही,तेज रफ्तार BLS स्कूल की बस ने ईको कार में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे इको कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इको कार चालक प्रदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बस की टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां से डॉक्टर ने तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया वही पुलिस ने मृतक प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments