हाथरस जिले में मिस्त्री की दुकान से बाइक सही करा कर लौट रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिरी खाई गिरे।हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन दोनों घायल युवकों को एंबुलेश से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना चमरूआ के रहने वाले दो युवक विशाल और करन बाइक पर सवार होकर गांव कोटा पर अपनी बाइक ठीक कराने आए थे,जब वह लौट कर वापस अपने घर गांव कोरना चमरूआ जा रहे थे।तभी रास्ते में गांव के ही पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की सूचना घायल युवकों के परिजनों को दी गई,परिजन तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए, और दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों युवकों का उपचार जारी है इन दोनों में से एक युवक विशाल पेंट मिस्त्री है,और दूसरा युवक करन मकराने का काम करता है। इनमें से एक युवक विशाल की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी।
रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

0 Comments