हाथरस जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के समीप एक महिला को ई-रिक्शा में चेन चोरी करते हुए लोगो ने रंगे हाथों पकड़ लिया।बीच सड़क पर शोर-शराबा होने के बाद मौके पर स्थानीय लोग भीड़ इक्कठा हो गई।काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा है।कुछ लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
मिली जानकारी के मुताबिक,शहर के घंटाघर स्थित बाजार से एक महिला ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी,महिला ने मौका पाकर एक अन्य सवारी की चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़ित और अन्य सवारियों को शक हुआ तो उन्हें आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया,और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई।पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

0 Comments