हाथरस जिले में मथुरा बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस द्वारा युवक की पहचान कर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहन पुर के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक पुनीत पुत्र हेमंत उम्र करीब 20 वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वही सड़क पर पड़े युवक को देख राहगीरों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी,सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक के युवक के भाई का कहना हैं वह इगलास से दूध की कंपनी में ड्यूटी कर वापस लौट रहा था,वाहनपुर रोड के पास किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया,जिससे उसकी मौत हो गई है।हमे सूचना मिली तब पता चला हैं कि पुनीत की मौत हो गई है।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments