हाथरस जिले की सदर तहसील में तैनात SDM राजबहादुर सिंह के खिलाफ अधिवक्ताओं ने फर्श बिछाकर तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम राजबहादुर सिंह का तहसील अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है।दूषित मानसिकता से काम करते है।वही अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
आपको बता दे कि अलीगढ़ रोड स्थित सदर तहसील में आज शुक्रवार को तहसील अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ही अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने तहसील में फर्श बिछाकर एसडीएम को हटाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।दर्जनों अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते है, दूषित न्याय प्रक्रिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा है।जनता और अधिवक्ता के साथ उनका व्यवहार उग्र रहता है।यह धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन है।जब तक उनका तबादला नहीं हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

0 Comments