हाथरस जिले के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में करीब 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।वही हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हतीस पुल पर अलीगढ़ की तरफ जा रहे लोडर टेंपो को गैस के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के वक्त लोडर टेंपो में आलू खुदाई का काम करके लौट रही लेबर सवार थी।तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर ने लोडर टेंपो को गैस टैंकर ने टक्कर मार दी।इस हादसे में टेंपो में सवार मजदूर और बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टेंपो में सवार मजदूर ने हादसे को लेकर बताया कि चन्दपा क्षेत्र के एक गांव से आलू खुदाई करके सभी लोग वापस गांव नगला भूरा लौट रहे थे।तभी हतिसा पुल से उतरते समय छोटा हाथी लोडर टेंपो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गैस के टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार भी चपेट में आ गया।वही हादसे के समय टेंपो में करीब 30 से 35 मजदूर सवार थे।

0 Comments