यूजीसी कानून के विरोध में शहर के व्यापारी सड़को पर उतरे,बाइक रैली निकाल डीएम को सौंपा ज्ञापन।

 


हाथरस जिले में व्यापारियों ने यूजीसी कानून को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।व्यापारियों ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की है।व्यापारियों ने यूजीसी कानून को रद्द करो,जिस सर्वण का खून न खोले वह पानी है जैसे तीखे नारे लगाए।शहर के व्यापारीयो ने यूजीसी कानून का विरोध में एक बाइक रैली निकली।बाइक रैली के माध्यम से सर्वण समाज को यूजीसी कानून के बारे में बता कर जागरूक किया।


यूजीसी कानून के विरोध में व्यापारियों की बाइक रैली हाथरस के बांग्ला इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर में भ्रमण करती हुई जिला मुख्यालय पहुंचेगी।जहां डीएम कार्यालय यूजीसी कानून के विरोध में डीएम हाथरस को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश सहित देश के हिस्सों में यूजीसी कानून बिल का सर्वण समाज लगातार विरोध कर रहा है,और इससे काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग कर रहा है।


वही यूजीसी कानून के विरोध प्रदर्शन में शामिल एक व्यापारी प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि यूजीसी कानून के विरोध सभी लोग एकत्रित हुए है।शहर में बाइक से रैली निकली है।सभी लोग डीएम कार्यालय पहुंचेंगे।इसके विरोध में पूरे देश के अंदर आंदोलन की तैयारी चल रही है।यूजीसी कानून लागू होता है तो सर्वण छात्रों का शोषण होगा। इस कानून से छात्रों के बीच भेदभाव हो रहा हैं।

रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

Post a Comment

0 Comments