हाथरस जिले में खेल का मैदान उस समय युद्ध के मैदान में बदल गया जब दो समुदाय के लोगों आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर जमकर ईट पत्थर फेंकने लगे।लोग घरों की छतों पर चढ़कर पथराव करने लगे,अचानक हुए पथराव और मारपीट से इलाके में अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक,सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला के पास एक मैदान में गिल्ली डंडा खेलने के दौरान दो समुदाय के बच्चों में विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई।वही बच्चों के झगड़े में परिवार के लोग भी कूद गए।जिसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव शुरू कर दिया।घरों की छत से लोगो ने एक दूसरे पर जमकर ईट पत्थर फेंके,जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।
वही स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी।सूचना मिलने पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण महिला पुलिस के साथ कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।वही पुलिस फोर्स को देख पत्थरबाज मौके से फरार हो गए।पुलिस घरों की छतों पर चढ़कर उनकी तलाश कर रही है।

0 Comments