उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने का प्रोग्राम क्या तय हो गया कि नगर पालिका हाथरस के सफाई कर्मचारी शहर की सड़कों पर साफ सफाई करने में जुट गए।शहर के हर चौराहे,तिराहे,नुक्कड़ पर चुना बिछा हुआ दिखाई दे रहा है,हर तरफ झाड़ू और नगर पालिका की कूड़ा गाड़िया दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोग बोले मंत्री जी हर रोज हाथरस आए।
वही लोगो का कहना है कि काश मंत्री जी हाथरस में शहर में हर सप्ताह अपना कार्यक्रम लगवा लिया करे।तो इसी बहाने शहर की सड़कों की साफ सफाई हो जाएगी।सड़को पर पड़ा कूड़ा अपने ठिकानों पर लग जाएगा।लग रहा है कि आज नगर पालिका सफाई कर्मचारी काम कर रहे है,ऐसे ही रोजाना शहर में साफ सफाई हो तो ग्रीन हाथरस क्लीन हाथरस दिखाई देगा।
कंस वध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रहे नगर विकास मंत्री।
मिली जानकारी के अनुसार,आज उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री एक शर्मा शहर के रामलीला मैदान स्थित कंस वध लीला कार्यक्रम शामिल होंगे।यह कार्यक्रम IAS प्रशांत शर्मा के द्वारा हर वर्ष कराया जाता है।जिसमें आज शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसकी जानकारी होने पर हाथरस नगर पालिका के कर्मचारी उनके आगमन की तैयारी में जुट गए है।कार्यक्रम निजी जरूर है लेकिन नगर पालिका अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रही है।

0 Comments