हाथरस जिले में खेत जोतते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।ट्रैक्टर के रोटावेटर के नीचे कुचल कर युवक मौके पर मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।वही घटना की सूचना मिलने इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।जिसके बाद सूचना मिलने पर सिकंदराराऊ विधान सभा क्षेत्र से संभावित सपा प्रत्याशी धीरज पांडे भी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुन्ना पुर के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक राहुल पुत्र गिरीश चंद्र गांव के शिव कुमार उर्फ गुन्ना के खेत पर खड़ा था।तभी खेत जोत रहे शिवकुमार ने युवक राहुल से पानी मांगा तो युवक पानी लेकर खेत में ट्रैक्टर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।रोते बिलखते परिजनों का शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।वही ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस मृतक युवक राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस अब मृतक के परिजनों के ओर तहरीर का इंतजार कर रही है,उसके बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।वही सपा नेता धीरज पांडे ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोस दिया है और मृतक युवक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही है।

0 Comments