हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि लोगो ने हादसे में घायल पिता और पुत्र को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास निवासी शरीफ पुत्र रशीद अपने बेटे आकिब के साथ बुधवार शाम लगभग सात बजे एक फैक्ट्री में काम के सिलसिले में जा रहे थे। जब उनकी बाइक सासनी बरसे के निकट पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे को देख मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में पिता पुत्र का उपचार जारी है।वही हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

0 Comments