आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत,ऑयल टैंकर ने मारी धान के ट्रैक्टर टक्कर मारी।

 


यूपी के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसे में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि आगरा अलीगढ़ हाइवे पर आज सुबह तड़के एक ऑयल टैंकर ने धान से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।ट्रैक्टर पर सवार चाचा भतीजे की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वही हादसे की बाद ऑयल टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ हाइवे पर गांव रुहरी के पास आज सुबह तड़के करीब 4 बजे एक धान से लदे ट्रैक्टर को ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी।इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई।हादसे के कारण रोड पर जमा लग गया।हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस दोनों को लहूलुहान हालत में इलाज की जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक गांव मनीपुर के रहने वाले थे।आज सुबह मंडी धन बेचने के लिए जा रही थे,लेकिन मंडी पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments