हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर स्थित शर्मा मिष्ठान और हीरा लाल कचौड़ी वाले की दुकान पर अतिक्रमण और भट्टी से निकल रहे धुएं को लेकर तहसील मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी के साथ कार्यवाही की है।दोनों दुकानदारों के बीच भट्टी से निकल रहे धुएं को लेकर विवाद हो गया था।जिसको लेकर शर्मा मिष्ठान भंडार ने पड़ोसी दुकानदार हीरा लाल कचौड़ी वाले खिलाफ शिकायत की थी।जिसके बाद प्रशासन की टीम ने भट्टी को बंद करा दिया और शर्मा मिष्ठान भंडार द्वारा नाले पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया।
मिली जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहे पर स्थित शर्मा मिष्ठान भंडार और हीरा लाल कचौड़ी वाले दोनों दुकानदारों के बीच भट्टी से निकल रहे धुएं को लेकर विवाद हो गया।जिसकी शिकायत शर्मा मिष्ठान भंडार के मालिक द्वारा तहसील प्रशासन से की गई थी। शिकायत के आधार पर आज मंगलवार को नायब तहसीलदार राकेश शर्मा प्रशासन की एक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।वही जांच के उपरांत मौके पर विवाद को निपटाते हुए भट्टी को बंद करा दिया गया और शर्मा मिष्ठान भंडार द्वारा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
वही इस दौरान दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हो गई।लेकिन नायब तहसीलदार राकेश शर्मा सदर तहसील के हस्तक्षेप के बाद दोनों दुकानदारों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। वही दोनों दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि अगर किसी भी तरह का अतिक्रमण या भट्टी के संचालन के दौरान धुंआ उठा तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments