आगरा रोड चकलेश्वर बंबे पर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना में एक युवक के हाथ में लगी गोली,घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

 


हाथरस शहर के आगरा रोड पर स्थित चकलेश्वर बंबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है।जहां आगरा रोड पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर मारपीट और फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया।घायल युवक का आरोप है कि वह दो पक्षों में हो रही मारपीट को देख रहा था,तभी अचानक फायरिंग हो गई,जिससे उसके हाथ में गोली लगी है।पुलिस घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पुलिस चौकी के पास चकलेश्वर बंबे के पास आज देर शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट की घटना में कई राउंड फायरिंग हो गई।इस दौरान एक युवक मोहित का आरोप है कि एक गोली उसके हाथ में लग गई।जिससे वह घायल हो गया।फायरिंग और मारपीट की घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस घायल युवक मोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार और डॉक्टरी परीक्षण शुरू कर दिया।

वही घटना में घायल युवक मोहित की मां का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था,तभी गोली चल गई।कई राउंड फायरिंग हुई है।जिसमें एक गोली उनके बेटे के लग गई।उनका बेटा मोहित लड़ाई झगड़ा देख रहा था,तभी गोली लगने से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments