अज्ञात वाहन की टक्कर से बिहार के मजदूर की हाथरस में दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।

 


हाथरस जिले में एटा अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। 

मिनी जानकारी के अनुसार सिकंदरा राव कोतवाली क्षेत्र के एटा अलीगढ़ हाईवे पर गांव हुसैनपुर के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति को सड़क पार करते समय रौंद दिया।इस हादसे में बिहार के आरा जिले के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति राजकुमार पुत्र जगन्नाथ की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा कि राजकुमार अपने एक साथी के साथ सब्जी लेने के लिए निकला तभी हादसे का शिकार हो गया।

वही मृतक राजकुमार के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के आरा जिला के थाना पियुरो गांव बछड़ी के रहने वाले है।सभी लोग हाथरस के सिकंदराराऊ में धान की रूपाई के लिए मजदूरी करने आए थे।राजकुमार सब्जी लेने के घर से निकाला था।तभी सड़क पार करते समय बस ने उसे टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments